search

चकराता में मेजर की कार 50 मीटर खाई में गिरी, सैनिक अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

Chikheang 2026-1-17 23:27:43 views 1074
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सूत्र, जागरण, चकराता (देहरादून)। छावनी क्षेत्र में शनिवार को बंगला नंबर 10 के पास कार के अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरने से मेजर शुभम सैनी की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी शुभम सेना के चकराता स्थित मुख्यालय में तैनात थे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रोहटा ब्लाक क्षेत्र के घसौली गांव निवासी 27 वर्षीय मेजर शुभम सैनी सुबह करीब नौ बजे कार से जा रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सैन्यकर्मियों ने उन्हें खाई से निकाला और गंभीर हालत में सैनिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि उनके उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि शुभम सैनी वर्ष 2019 में कमीशन के माध्यम से सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुए थे। प्रमोशन के बाद वह मेजर बने थे। चकराता थाने के पुलिस के अनुसार, पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद स्वजन उनके पार्थिव शरीर को स्वजन को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें- नारायणपुर अनंत स्टेशन के पास मौर्य एक्सप्रेस का पहिया हुआ जाम, बड़ा हादसा टला; देरी से पहुंची कई ट्रेनें

यह भी पढ़ें- बहन की बरात आने से पहले घर में बिछ गई लाश; कोहरे के कारण गाजियाबाद में भीषण हादसा, एक की मौत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168747