search

पलवल: कोहरे में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 9 फरवरी को होनी थी शादी; खंगाल रहे CCTV फुटेज

LHC0088 2026-1-17 21:26:34 views 1215
  Deadbody



जागरण संवाददाता, पलवल। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर छाए कोहरे में अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक की नौ फरवरी को शादी होने वाली थी, लेकिन हादसे ने घर में खुशियों की जगह मातम छा गया है। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। शादी की तैयारियों में व्यस्त घर के सदस्य और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि शनिवार की सुबह मिंडकोला गांव के रहने वाला रोहित (22) बाइक से अपने दोस्त प्रिंस के साथ दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए बल्लभगढ़ में नौकरी के लिए निकले थे। एक्सप्रेसवे पर कोहरा अधिक होने के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। जैसे ही रोहित व प्रिंस गांव कलवाका के पास पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवक जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से बाइक पर आ रहे मिडकोला गांव के युवकों ने सड़क पर पड़े रोहित व प्रिंस को देखा। युवकों ने रोहित व प्रिंस के घर वालों को फोन पर सूचित किया और दोनों को गंभीर हालत में फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रोहित को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, प्रिंस की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने रोहित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। इसके साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपित की तलाश की जा रही है। जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- पलवल में आपसी रंजिश के चलते कार सवार युवक पर कुल्हाड़ी-फरसे से जानलेवा हमला, पांच के खिलाफ FIR
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166602