search

बंगाल के बर्धमान में तालाब से एक हजार साल पुरानी भगवान विष्णु की मूर्ति बरामद

Chikheang 2026-1-17 19:56:57 views 475
  

भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के रैना में एक तालाब के जीर्णोद्धार के दौरान भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति बरामद हुई है। प्रारंभिक अवलोकन के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि यह मूर्ति लगभग एक हजार वर्ष पुरानी है और पाल-सेन काल की है। मूर्ति बेसाल्ट पत्थर से बनी है।

इस संदर्भ में एसडीपीओ (दक्षिण) अभिषेक मंडल ने बताया कि मूर्ति को बर्धमान विश्वविद्यालय संग्रहालय और कला दीर्घा के विशेषज्ञों को सौंप दिया गया। वहां, संरक्षण के अलावा मूर्ति पर शोध भी किया जा सकेगा। काले पत्थर पर तराशी गई इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग 28 इंच व चौड़ाई लगभग 13 इंच है।
मूर्ति के दोनों ओर हाथी को वश में करते हुए सिंह की नक्काशी है।

पुरातत्वविदों और इतिहासकारों के अनुसार, इस मूर्ति से पाल-सेन काल की धार्मिक प्रथाओं, संस्कृति, कला और परंपरा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168788