search

ऑटोमेटिक कार चला रहे थे ससुर, अनियंत्रित होकर दामाद पर चढ़ी, पैर में तीन जगह आया फ्रेक्चर, अस्पताल में चल रहा इलाज

Chikheang 2026-1-17 18:26:40 views 545
  

बलटाना के एकता विहार में हादसा हुआ। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। बलटाना के एकता विहार में एक दामाद अपने ही ससुर की गाड़ी की चपेट में आ गया। उसके पैर में तीन जगह फ्रेक्चर आया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लंबे इलाज की जरूरत पड़ सकती है।

घायल की पहचान 42 वर्षीय मनदीप कुमार के रूप में हुई है। उसके ससुर 65 वर्षीय अश्विनी शर्मा आई-20 ऑटोमेटिक कार चला रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी कारणवश कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने खड़े मनदीप कुमार को जोरदार टक्कर मारी।

कार की टक्कर लगने के बाद मनदीप कुमार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया। पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में हादसे की भयावहता साफ देखी जा सकती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168768