search

भाजपा से राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी का सपा मुखिया अखिलेश यादव से सवाल, INDIA गठबंधन है या नहीं

deltin33 2026-1-17 18:26:32 views 1251
  

भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने आईएनडीआईए को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है।

भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने लखनऊ में भाजपा के राज्य मुख्यालय पर मीडिया से वार्ता में कहा कि सपा के मुखिया को शायद यह पता नहीं है कि तथाकथित इंडी गठबंधन न तो लोकसभा में है और नही राज्यसभा में।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विपक्षी दल संविधान को अपनी जेब में ही रखते हैं। हम पूछना चाहते हैं कि देश में इंडी गठबंधन अब है या केवल अफवाह है। इंडी गठबंधन कहां है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। लोकसभा और राज्यसभा में कहां है, किसी को कुछ पता नहीं।

इसके बारे में कोई पत्र लोकसभा या राज्यसभा के सभापति को नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव में केजरीवाल अलग हुए तो केरल में भी कांग्रेस भी अलग लड़ी है। मुंबई में तो एआईएमआईएम ने समाजवादी को पीछे छोड़ दिया है। इंडी गठबंधन के हाथों में देश का भविष्य कतई सुरक्षित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस की हालत चवन्नी लायक नहीं होगी।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एनडीए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार उत्तरोत्तर समर्थन प्राप्त कर रहे हैं। महाराष्ट्र नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की बड़ी विजय इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और सहयोगी दलों की लोकप्रियता से विपक्षी दल निरंतर कुंठाग्रस्त हो रहे हैं। यह लोग कुंठा में गलत कर रहे हैं। सब तो आपस में ही लड़ रहे हैं।

त्रिवेदी ने कहा कि विपक्षी दल भाजपा के सामने कुछ न कर पाने के कारण खिसिया रहे हैं। मीडिया पर हमला बोला जा रहा है। पंजाब में मीडिया पर रेड और एफआईआर की कार्रवाई हो रही है।

पश्चिम बंगाल सरकार मीडिया पर नाजायज दबाव बना रही है। पश्चिम बंगाल में कोर्ट की सुनवाई में उपद्रव किया गया। यूपी में मुलायम सिंह यादव की सरकार ने दो मीडिया संस्थानों पर हमला किया था। बंगाल में तो बीएलओ को मानसिक प्रताड़ित किया।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में अनुशासन और कानून-व्यवस्था बेहद सराहनीय है। समाजवादी पार्टी के समय क्या था, यह बताने की आवश्यकता नहीं है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477622