search
 Forgot password?
 Register now
search

आज भी IndiGO की 200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, रिफंड और लगेज के लिए लोग परेशान; बीते 6 दिनों में क्या-क्या हुआ?

cy520520 2025-12-8 16:08:18 views 432
  

इंडिगो ने रद की कई फ्लाइट्स। फोटो - रायटर्स



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई दिनों तक हवाई सेवा रद करने के बाद इंडिगो के विमान एक बार फिर पहले की तरह उड़ान भरने को तैयार हैं। हालांकि, लगभग 1 हफ्ते बाद भी इंडिगो की सेवाएं पहले की तरह बहाल नहीं हो सकी हैं। आज (8 दिसंबर) को भी इंडिगो ने 200 से ज्यादा उड़ाने रद कर दी हैं। वहीं 8-9 दिसंबर को इंडिगो ने कुल 243 फ्लाइट्स को रद करने की घोषणा की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इंडिगो के द्वारा रद की गई उड़ानों में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी शामिल हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, गोवा समेत कई बड़े शहरों में इंडिगो की कुछ फ्लाइट्स आज भी कैंसिल हैं।

  

फोटो - पीटीआई
आज 150 फ्लाइट्स रद

इंडिगो ने आज दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत कई शहरों में 150 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल करने की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में मुंबई से सिंगापुर, चेन्नई से पेनांग और मुंबई से अबु धाबी जाने वाली फ्लाइट्स आज रद हैं।
फ्लाइट नंबर
फ्लाइट रद
6E 1021मुंबई से सिंगापुर
6E 1045चेन्नई से पनांग
6E 1413 / 6E 1414मुंबई से अबु धाबी
6E 2027/ 2255दिल्ली से हैदराबाद
6E 2159दिल्ली से लखनऊ
6E 607लखनऊ से हैदराबाद
6E 6263
हैदराबाद से मुंबई
6E 6835मुंबई से दिल्ली


इसके अलावा इंडिगो ने कल (9 दिसंबर) को भी कई फ्लाइट्स रद करने की घोषणा की है। इनमें दिल्ली, इंदौर, बेंगलुरु और कोलकाता समेत कई शहरों के नाम शामिल हैं। पूरी लिस्ट यहां देखें


फोटो - एएनआई
लगेज के लिए लाइन में लगे लोग

इंडिगो के फ्लाइट्स रद करने का आज सातवां दिन है। हालांकि, एयरलाइंस के ज्यादातर विमान अब आसमान में उड़ान भरने लगे हैं, जिसके कारण यात्रियों ने राहत की सांस ली है। इंडिगो ने कई यात्रियों को टिकट के पैसे भी रिफंड कर दिए हैं। मगर, एयरपोर्ट पर अभी भी लोगों को अपना लगेज नहीं मिला है। लगेज के लिए कई लोग अभी तक लाइन में खड़े हैं।
DGCA ने बढ़ाई जवाबदेही की समयसीमा

पिछले एक हफ्ते में हजारों फ्लाइट्स कैंसिल करने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और अकाउंटेबल मैनेजर इसिड्रो पोर्केरास के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था। DGCA ने 24 घंटे में जवाब देने का आदेश दिया था। हालांकि, इंडिगो की तरफ से नोटिस पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर DGCA ने समयसीमा बढ़ा दी है। इंडिगो को आज शाम 6 बजे से पहले जवाब देने के लिए कहा गया है।

  

फोटो - पीटीआई
सरकार ने दिए सख्त निर्देश

फ्लाइट्स रद होने के बाद हवाई यात्रा के किराए भी आसमान छूने लगे थे। एयरलाइंस कंपनियों ने मनमाने ढंग से किराया बढ़ाना शुरू कर दिया था, जिसपर एक्शन लेते हुए सरकार ने हवाई यात्रा के टिकट के दाम पर लिमिट लगा दी है।
कब तक सामान्य होंगे हालात?

सरकार ने इंडिगो को यात्रियों के पैसे रिफंड करने का भी आदेश दिया था। इंडिगो 610 करोड़ रुपये लौटा चुका है। साथ ही 3000 से ज्यादा लगेज पैसेंजर्स को वापस किए जा चुके हैं। ऐसे में 10 दिसंबर से हालात सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है।

सोर्स - इंडिगो वेबसाइट  

यह भी पढ़ें- Indigo Crisis: फ्लाइट में देरी या कैंसलेशन के लिए पाना है रिफंड, तो ऐसे करें क्लेम; स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151926

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com