search

कैथल में कृषि भूमि बेचने के नाम पर 70 लाख की ठगी, 6 लोगों पर केस दर्ज

cy520520 2026-1-17 15:26:43 views 1148
  

साढ़े आठ एकड़ जमीन बेचने के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी, छह लोगों पर केस। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, कैथल। गांव ब्रास में साढ़े आठ एकड़ कृषि भूमि बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 70 लाख रुपये की ठगी की गई है। गांव मूंदड़ी निवासी ध्यान सिंह की शिकायत पर गांव ब्रास निवासी कुलदीप और जयपाल, रसीना निवासी पूनम, बरोट निवासी विक्रम, सांच निवासी बाली सिंह और असंध निवासी धर्मबीर के विरुद्ध पूंडरी थाना में ठगी का केस दर्ज किया गया है।

शिकायत में बताया कि वह गांव में करियाना की दुकान चलाता है और खेती बाड़ी भी करता है। वह कुछ दिनों से कृषि योग्य भूमि लेने के लिए प्रयास कर रहा था। 25 जुलाई 2025 को कर्मबीर उसकी दुकान पर आया था। तभी कर्मबीर के फोन पर बली सिंह का फोन आया और उसने बताया कि गांव ब्रास में साढ़े आठ एकड़ कृषि भूमि बिकाऊ है। उस पर एक राइस मिल भी बना हुआ है। कर्मबीर के कहने पर वह जमीन देखने के लिए चले गए थे।

वहां बली सिंह मौके पर खड़ा मिला। उन्हें जमीन पसंद आ गई थी। उसे बताया गया कि इस जमीन का लेन देन पूनम के माध्यम से ही होगा। वे सभी पूनम के पास चले गए थे। पूनम ने कहा कहा कि वे इस जमीन में आधे हिस्सेदार बन जाओ। 26 जुलाई को सभी आरोपित पूंडरी आ गए थे और वह भी पहुंच गया था। उसे बताया गया कि यह जमीन 91 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से ली हुई है। उसे आधे हिस्से में आने का लालच देकर कहा कि कुछ दिन बाद ही इसे अच्छे मुनाफे में बेच देंगे। वह और उसके दो साथी इस बात पर राजी हो गए थे।
पैसे लेने के बाद फोन उठाने किए बंद

आरोपितों ने उसे बताया था कि कुलदीप और जयपाल की जमीन है और उन्होंने राइस मिल लगाया हुआ है। उनसे एक करोड़ 20 लाख रुपये बयाना मांगा गया और कहा कि पांच दिन में एनओसी दे देंगे। इसके बाद रजिस्ट्री हो जाएगी। 29 जुलाई को उसने अपने हिस्से के करीब 70 लाख रुपये कुलदीप के खाते में आरटीजीएस करवा दिए थे। पैसे देने के कुछ दिन बार उसने पूनम और कुलदीप को फोन किया तो उन्होंने ठीक से बात नहीं की।

इसके बाद आरोपिताें ने उसके फोन उठाना ही बंद कर दिया था। उसने गांव में पता किया तो जानकारी मिली कि कुलदीप और उसके पिता जयपाल ने जमीन में लगे राइस मिल को 2030 तक लीज पर लिया हुआ है। यह जमीन उनकी नहीं थी। ऐसा करके सभी छह आरोपितों ने उसके साथ 70 लाख रुपये की ठगी की है। पूंडरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164148