search

6.70 KM लंबे लक्ष्मणपथ पर गिट्टी कुटाई शुरू, लोक निर्माण विभाग कर रहा जून से पहले फोर लेन का काम करने का दावा

cy520520 2026-1-17 15:26:26 views 1250
  



जागरण संवाददाता, अयोध्या। लक्ष्मण पथ पर गिट्टी की कुटाई शुरू है। 6.70 किमी. लंबे लक्ष्मणपथ पर अभी मिट्टी की पटाई नहीं पूर्ण हो सकी है। जिन-जिन स्थानों पर मिट्टी की पटाई के बाद समतलीकरण हो गया है, उस पर गिट्टी की कुटाई शुरू है। गुप्तारघाट से नयाघाट बंधा के समानांतर इसका निर्माण हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-तीन कार्यदायी संस्था है।

धर्मार्थ मद में शासन ने निर्माण को मंजूरी दी है। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग 25.943 किमी. लंबाई में लक्ष्मण पथ भी जुड़ने से लंबाई 30.643 किमी. बढ़कर हो गई है। परियोजना इसकी अलग से स्वीकृत नहीं है। यह 14 कोसी परिक्रमा मार्ग की परियोजना का हिस्सा है। निर्माण से इसके रामनगरी में वाहनों का दबाव घटेगा।

सआदतगंज से अयोध्या पहुंचने के होंगे चार रास्ते

सआदतगंज से अयोध्या पहुंचने के चार रास्ते हो जाएंगे। एक रामपथ, दूसरा सआदतगंज-अयोध्या बाईपास, तीसरा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग व निर्माण पूर्ण होने के बाद चौथा लक्ष्मण पथ। रामनगरी को जाने वाले ये सभी पथ फोरलेन हैं। निर्माण खंड-तीन के अनुसार इसे जून माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। चार सौ मीटर गिट्टी की कुटाई विभाग करा चुका है।

एक सप्ताह इसे में पांच सौ मीटर और पूर्ण होने का दावा किया है। बाटी बाबा के स्थान से इसे मोड़ कर नंदन वन के बगल से गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड के पास से 14 कोसी परिक्रमा मार्ग में जुड़ेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164177