search

Kanpur Agra हाईवे पर बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई कार

cy520520 2025-11-24 15:08:56 views 835
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, आगरा। कानपुर आगरा हाईवे पर ट्रांस यमुना क्षेत्र में शाहदरा फ्लाई ओवर पर रविवार दोपहर कार ने युवक को टक्कर मार दी। पहिए में फंसे बाइक सवार युवक को कार काफी दूर घसीटते ले गई। उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हादसे से आक्रोशित स्वजन शाहदरा चौकी पहुंच गए। सिकंदरा के बाईं का बाजार निवासी 21 वर्ष के प्रेम कुमार जूते का काम करता था। रविवार दोपहर तीन बजे वह फिरोजाबाद से बाइक पर लौट रहे थे।

शाहदरा फ्लाई ओवर पर एत्मादपुर की ओर से आती कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रेम कुमार कार के पहिए के नीचे आ गया। उसे बाइक समेत काफी दूर तक घसीटते ले गया।

जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। मामले में थाना प्रभारी रोहित कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

  

यह भी पढ़ें- Indian Railways: झांसी एक्सप्रेस सहित 22 ट्रेनें हो रहीं 25 नवंबर से रद , 26 से आगरा से चलेगी उदयपुर इंटरसिटी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163197