search

एटा महोत्सव में आज हरियाणवी नाइट: रुचिका जांगीड़ के गीतों पर झूमेंगे लोग, प्रशासन की कड़ी सुरक्षा

deltin33 2026-1-17 13:57:19 views 1032
  

रुचिका जांगीड़।



जागरण संवाददाता, एटा। जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी पांडाल में 17 जनवरी की रात को हरियाणवी नाइट कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें रूचिका जांगीड़ सहित अन्य कलाकार प्रतिभाग करेगें। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने अतिरिक्त व्यवस्थाएं की हैं।

प्रदर्शनी पुलिस के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिससे कार्यक्रम पूरी सफलता के साथ सम्पन्न हो सके। कार्यक्रम आयोजन को लेकर शुक्रवार को एडीएम ने सीओ, पुलिस बल के साथ पांडाल पहुंचकर व्यवस्थाओं पर मंथन किया।
पांडाल, गेट पर रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल, पांडाल में बनाए गए अलग-अलग ब्लाक


लोगों के मनोरंजन एवं जागरूकता के लिए जिला कृषि एवं औद्याेगिक विकास प्रदर्शनी का 15 जनवरी को शुभारंभ हो गया। इसके बाद पांडाल में प्रशासन और लोकल स्तर पर कार्यक्रमों का आगाज हो चुका है। उसी कड़ी में 17 जनवरी की रात को प्रशासन ने हरियाणवी नाइट कार्यक्रम आयोजित कराना निर्धारित किया है। जिसमें रूचिका जांगीड़ सहित अन्य कलाकार मंच पर प्रतिभाग करेगें।
एडीएम और सीओ सिटी पहुंचे व्यवस्थाएं देखने

कार्यक्रम शुरू होने से पहले शुक्रवार को एडीएम ने सीओ सिटी राजेश कुमार, प्रदर्शनी प्रभारी निर्दोश सिंह सेंगर सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पांडाल का निरीक्षण किया। जिसके दौरान उन्होंने पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था रखने काे कहा। जिससे कार्यक्रम पूरे शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सके।

एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांडाल में ए, बी, सी कैटागिरी के अनुसार पास एवं बैठने की व्यवस्था रखी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477622