search

रतलाम में कोयला घाटी पर ट्रक हादसे में तीन की मौत, पिकअप वाहन कुचला

deltin33 2026-1-13 00:55:49 views 510
  

पीछे लुढ़के ट्रक ने पिकअप वाहन को अपनी चपेट में लिया।  



डिजिटल डेस्क, इंदौर। रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र में झाबुआ मार्ग पर उंडवा-पलाश के बीच कोयला घाटी पर सोमवार रात एक भीषण हादसा हो गया। ट्रक के चपेट में आने से पिकअप ट्रक में सवार 3 लोगों की दबकर मौत हो गई। साथ ही इस मार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया।
अचानक लुढ़का ट्रक

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे टाइल्स लेकर जा रहा ट्रक कोयला घाटी चढ़ने के दौरान अचानक रिवर्स आने लगा। इस दौरान पीछे चल रहा लोडिंग वाहन ट्रक की चपेट में आ गया। दोनों वाहन पास में खाई में जा गिरे। हादसे में लोडिंग वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से ट्रक के नीचे आ गया और चालक और साथी वाहन में ही दब गए। उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रतलाम के झाबुआ मार्ग पर स्थित कोयला घाटी की चढ़ाई के दौरान एक ट्रक अचानक रिवर्स होकर पीछे आने लगा। ट्रक की चपेट में एक लोडिंग वाहन आ गया। इससे लोडिंग वाहन में सवार जफर भाटी, रियाज भाटी (निवासी घासबाजार रतलाम) और ड्राइवर ट्राले के नीचे दब गए।

यह भी पढ़ें- चाइनीज मांझे पर हाई कोर्ट सख्त : हादसे में मौत पर दर्ज होगा गैर-इरादतन हत्या का केस, नाबालिग पकड़ा गया तो अभिभावक जिम्मेदार

सूचना मिलने पर बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलवाकर ट्राला हटाने के बाद चालक सहित तीनों के शव निकाले।

बताया जाता है कि पेटलावद से जफर व रियाज शादी समारोह में शामिल होकर वापस रतलाम आ रहे थे। रात 11 बजे तक उनके शव निकाले नहीं जा सके थे। हादसे के चलते यातायात भी बाधित हो गया। ट्रक में टाइल्स का वजन ज्यादा होने से क्रेन से हटाने में भी मशक्कत करनी पड़ी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477501