search

कानपुर में ट्रेन पर चढ़ने के दौरान ट्रैक पर गिरने से बची महिला, GRP सिपाही ने दौड़कर बचाई जान

Chikheang 2026-1-17 02:56:05 views 1203
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। बीते गुरुवार की शाम की शाम को चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से दो महिलाएं ट्रैक पर जाते बची। पीछे चल रहे जीआरपी के सिपाही ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया, जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना में दोनों महिलाओं को मामूली चोट आई है।

जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल मुकेश यादव ने बताया कि वह रूटीन चेकिंग पर प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर थे। तभी 12179 लखनऊ-आगरा फोर्स इंटरसिटी आकर रुकी। शाम करीब 05:31 बजे ट्रेन जब रवाना होने लगी तो करीब 32 से 35 साल की दो औरतें दौड़ते हुए चलती ट्रेन में एक साथ चढ़ने लगी।

इस दौरान दोनों महिलाएं कोच का गेट पकड़कर एक-दूसरे से टकरा गई। मुकेश पीछे ही थे तो दोनों को पकड़ लिया और वह ट्रैक पर आते बची। दोनों के हाथ में खरोंच आई थी। दोनों महिलाओं में से एक को इटावा तो दूसरी को फफूंद तक जाना था। इंटरसिटी चली जाने के कारण बाद में दोनों दूसरी ट्रेन से रवाना हुई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168679