search

बलिया में शौच करने गए ग्रामीण की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कोहरे के बीच हुआ हादसा

deltin33 2026-1-16 21:26:40 views 1065
  

शौच करने गए ग्रामीण की ट्रेन की चपेट में आने से मौत।



जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया)। बलिया-मऊ रेलखंड पर रसड़ा क्षेत्र के बुढ़वा गांव के पास शुक्रवार की सुबह शौच करने के लिए ट्रेन की पटरियों पर गए ग्रामीण की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव निवासी नंदलाल यादव रोज की तरह शौच के लिए रेलवे पटरी के किनारे गए थे।

इस बीच कोहरे के बीच तेज रफ्तार से गुजरी इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के साथ ही आवश्यक छानबीन पूरी की।
ननिहाल में आई किशोरी को भगा ले जाने का आरोप

बैरिया में ननिहाल में आई किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में किशोरी के मामा ने भोजपुर जिले के ईश्वरपुरा गांव निवासी राजा सिंह उर्फ छोटू के खिलाफ थाने में तहरीर देकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोप है कि युवक मकर संक्रांति के दिन गांव आकर किशोरी को भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि किशोरी अपने मामा के घर आई हुई थी। जहां उसे भगा ले जाने का आरोप है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477557