search

दिल्ली में शीतलहर का कहर, बिहार-यूपी में कोहरे का पहरा; कब मिलेगी ठंड से राहत?

cy520520 2026-1-15 23:27:27 views 1233
  

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बढ़ेगा ठंड का दौर, दिल्ली में तापमान शून्य के पास (फाइल फोटो)



जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के लंबे दौर से गुजर रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार भले ही तीन-चार दिन बाद तापमान में मामूली बढ़ोतरी दिखे, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड का असर अभी लंबे समय तक बना रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर पड़ रहा है और अभी आगे भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों तक हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड एवं ओडिशा में गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में पांच-छह दिनों तक सुबह कोहरा छाया रह सकता है। 19 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत में जहां-तहां हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रह सकती है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड का असर जारी रहेगा। हालांकि 18 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा।

इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन पूरी तरह राहत मिलने में अभी समय लगेगा, क्योंकि एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इस बीच, गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री या उसके आसपास पहुंच गया।
दिल्ली में इस सीजन सबसे सर्द रही सुबह

पंजाब के बलोवाल में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली में इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रिकार्ड की गई। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो जनवरी 2023 के बाद सबसे कम है। पालम में पारा 2.3 डिग्री तक गिर गया, जो 2010 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

हरियाणा के हिसार में 0.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लगातार चार दिनों से दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं और शुक्रवार को भी इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है। कोहरे और कमजोर धूप के कारण दिन में भी गलन बनी रह सकती है। सुबह के समय घना कोहरा रहेगा और बाद में बादल छाए रहने से गलन बढ़ सकती है।
झारखंड के गुमला में रहा 0.8 डिग्री तापमान

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार-झारखंड में भी ठंडी हवाओं का असर दिख रहा है। मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में तापमान तेजी से गिरा है। झारखंड के गुमला में तापमान 0.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो पूरे क्षेत्र में सबसे कम है। इन राज्यों में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन सुबह में घना कोहरा और ठंडी हवाएं गलन बढ़ा रही हैं।

26 जनवरी से पहले ICG को मिली बड़ी कामयाबी: भारतीय जल सीमा में घुसी पाकिस्तानी बोट, नौ लोग गिरफ्तार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164086