search

मुजफ्फरनगर में ट्रकों में चोरी करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो घायल

LHC0088 2026-1-15 21:27:53 views 1236
  



संवाद सूत्र, तितावी। हाईवे पर खड़े ट्रकों से सामान चोरी करने वाले तीन बदमाशों को तितावी थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। तीनों आरोपित मेरठ जनपद के रहने वाले है। इनके कब्जे से आटोरिक्शा और दो तमंचे बरामद हुए।

गुरुवार देर रात तितावी थाना पुलिस पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग से बुढ़ीना कलां जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को आटो रिक्शा आता दिखा। जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो आरोपित वापस मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर कच्चे रास्ते पर उतर गया और बंद हो गया।

खुद को घिरता देख बदमाशों पर आटो से उतरकर पुलिस पर फायरिंग कर दी और खेतों की ओर भागने लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो अनस व जावेद निवासी लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उनका साथी जावेद निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ कांबिंग के दौरान दबोच लिया गया।

सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि बरामद आटो को अनस चलाता है। यह तीनों बदमाश मिलकर सड़क किनारे खड़े ट्रकों से सामान चोरी करते थे। अनस पर तीन, जावेद पर आठ और फैजान पर दो मुकदमे दर्ज है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166448