search

पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगों के लिए अमेरिका के दरवाजे बंद, ट्रंप प्रशासन का कड़ा फैसला

deltin33 2026-1-15 16:58:17 views 1256
  

ट्रंप प्रशासन ने 75 देशों के लिए वीजा प्रक्रिया रोकी।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन 75 देशों के नागरिकों के लिए सभी वीजा प्रक्रिया स्थगित करने जा रहा है। सोमालिया, रूस, ईरान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ब्राजील, नाइजीरिया और थाईलैंड प्रभावित देशों में शामिल हैं।

यह रोक 21 जनवरी से शुरू होगी और विदेश विभाग द्वारा वीजा प्रक्रिया का पुनर्मूल्यांकन पूरा होने तक अनिश्चित काल के लिए प्रभावी रहेगी।
75 देशों के लिए वीजा प्रक्रिया रोकी

फाक्स न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी दूतावासों को मौजूदा कानून के तहत वीजा आवेदन अस्वीकार करने का निर्देश दिया गया है, जबकि विभाग अपनी प्रक्रियाओं का पुनर्मूल्यांकन कर रहा है।

यह रोक डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पिछले साल जनवरी में पदभार संभालने के बाद से अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के बीच आई है।

विगत नवंबर में व्हाइट हाउस के पास एक अफगान नागरिक द्वारा की गई गोलीबारी के बाद ट्रंप ने तीसरी दुनिया के देशों से नागरिकों के आगमन को स्थायी रूप से रोकने का वादा किया था।

एएनआइ के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग का यह कदम उन प्रवासियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का हिस्सा है, जिनके सरकारी सहायता पर निर्भर होने की संभावना है।

  
पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे देश प्रभावित

सरकारी सहायता पर निर्भर होना अमेरिका में आव्रजन का एक मानक है। इसका उपयोग यह आकलन करने के लिए किया जाता है कि क्या कोई बाहरी नागरिक मुख्य रूप से सरकारी सहायता पर निर्भर हो जाएगा, जिससे ग्रीन कार्ड की पात्रता प्रभावित हो सकती है।

इसमें आमतौर पर नकद सहायता और दीर्घकालिक सरकारी वित्त पोषित देखभाल पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
स्क्रीनिंग नियम और सख्त

फाक्स न्यूज ने बताया कि नवंबर 2025 में विदेश विभाग द्वारा दुनियाभर के दूतावासों को भेजे गए एक संदेश में कांसुलर अधिकारियों को आव्रजन कानून के तहत विस्तारित स्क्रीनिंग नियमों को लागू करने का निर्देश दिया गया था।

अधिकारियों को ऐसे आवेदकों को वीजा देने से इनकार करने के लिए कहा गया था, जिनके सरकारी लाभों पर निर्भर होने की संभावना है।

इसके लिए स्वास्थ्य, आयु, अंग्रेजी भाषा की दक्षता, वित्तीय स्थिति और दीर्घकालिक चिकित्सा देखभाल की संभावित आवश्यकता जैसे कई कारकों को ध्यान में रखने को कहा गया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477540