search

करनाल में कोहरे का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बेटे की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

deltin33 2026-1-15 16:58:15 views 1017
  

अज्ञात वाहन की टक्कर से बेटे की मौत। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, करनाल। ढाकवाला क्षेत्र में मकर संक्रांति के त्यौहार पर बुधवार रात को धुंध में बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया।

जहां डाक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। पिता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है।

अरविंद ने बताया कि मुस्तफाबाद में उसकी रेत की खान है। वहां पर नगला मेघा निवासी पपला और उसका 18 वर्षीय बेटा सावन दोनों काम करते थे। वह वहां पर कर्मचारियों का खाना बनाते थे। बुधवार रात को काम खत्म कर करीब साढ़े 9 बजे पिता पुत्र बाइक पर सवार होकर घर के लिए चल पड़े थे।

रात को करीब 15 मिनट बाद उन्हें किसी ने सूचना दी कि सड़क किनारे दो व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हैं। वह तुरंत मौके पर गया और घायल पपला और उसके बेटे सावन को अस्पताल में लेकर गया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी।

डॉक्टरों ने सावन को मृत घोषित कर दिया है। पिता का इलाज शाहबाद के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। सावन की एक बहन और एक भाई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477537