search

Numerology: बेटी नहीं, साक्षात लक्ष्मी हैं इन मूलांक वाली बहुएं, ससुराल में लगा देती हैं चार चांद

LHC0088 2026-1-15 15:57:46 views 1256
  

लक्ष्मी का रूप हैं इस मूलांक पर जन्मी लड़कियां (Image Source: Freepik)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंकज्योतिष (Numerology) के अनुसार, हमारे जन्म की तारीख का हमारे स्वभाव और भाग्य पर गहरा असर पड़ता है। कुछ खास अंक ऐसे होते हैं, जिनसे जुड़ी लड़कियां जिस घर में भी कदम रखती हैं, वहां खुशहाली और सुख-समृद्धि साथ ले आती हैं। शास्त्रों और अंक शास्त्र में इन्हें \“भाग्यशाली\“ माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इस मूलांक की लड़कियां ससुरालवालों के लिए बेहद लकी होती हैं। ये पति और सास-ससुर के लिए साक्षात लक्ष्मी का रूप साबित होती हैं।

आइए जानते हैं उन 4 मूलांक वालों के बारे में, जो स्वभाव से बेहद नरम, बेहतरीन पत्नी और आदर्श बहू का दर्जा पाती हैं।
ससुराल का भाग्य चमका देने वाले ये हैं वो 4 मूलांक
मूलांक 2 (जन्म तारीख: 2, 11, 20, 29)

मूलांक 2 का स्वामी \“चंद्रमा\“ है। इस अंक की लड़कियां स्वभाव से बहुत भावुक, शांत और मिलनसार होती हैं।

खूबी: ये परिवार को जोड़कर रखने में माहिर होती हैं।

प्रभाव: चंद्रमा की शीतलता के कारण ये ससुराल में झगड़ों को शांत करती हैं और एक अच्छी पत्नी के रूप में अपने पति का हर मोड़ पर साथ देती हैं।
मूलांक 3 (जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30)

मूलांक 3 का स्वामी \“बृहस्पति\“ (गुरु) है। गुरु ज्ञान और शुभता का प्रतीक है।

खूबी: इस मूलांक की लड़कियां बेहद बुद्धिमान और अति संस्कारी होती हैं।

प्रभाव: ये जिस घर में जाती हैं, वहां कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। इनका अनुशासन और बड़ों के प्रति सम्मान इन्हें ससुराल में सबकी लाडली बहू बना देता है।
मूलांक 5 (जन्म तारीख: 5, 14, 23)

मूलांक 5 का स्वामी \“बुध\“ ग्रह है। बुध बुद्धि और संवाद (Communication) का कारक है।

खूबी: इन तिथियों पर जन्मी लड़कियां बहुत व्यावहारिक और हाजिर-जवाब होती हैं।

प्रभाव: मुश्किल समय में ये अपनी बुद्धिमानी से परिवार को संकट और परेशानी से बाहर निकाल लेती हैं। इनकी मौजूदगी से घर का माहौल हमेशा खुशनुमा और जीवंत बना रहता है।

  

(Image Source: AI-Generated)
मूलांक 6 (जन्म तारीख: 6, 15, 24)

मूलांक 6 का स्वामी \“शुक्र\“ है, जिसे सुख-सुविधाओं और प्रेम का देवता माना जाता है।

खूबी: ये लड़कियां कलात्मक और बेहद केयरिंग (देखभाल करने वाली) होती हैं।

प्रभाव: अंक ज्योतिष में इसे सबसे शुभ मूलांक माना जाता है। इनके ससुराल आते ही सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने लगती है। ये अपनी गृहस्थी को स्वर्ग की तरह सजाकर रखती हैं।

यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक के जातकों को बहुत जल्दी आता है गुस्सा, अपने आगे किसी की नहीं सुनते

यह भी पढ़ें- Numerology: कम उम्र में ही बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं ये लोग, कहीं आपका मूलांक भी तो नहीं है शामिल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166490