search

कानपुर में अगले 5 दिनों तक कोहरे का असर देखने को मिलेगा, 22 जनवरी से मिल सकती है राहत

cy520520 2026-1-15 07:27:02 views 989
  

कानपुर में छाया कोहरा। जागरण  



जागरण संवाददाता, कानपुर। पश्चिमी विक्षोभ के दबाव के कारण बर्फीली हवाओं की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को लगातार पांचवें दिनों से तेज धूप खिली, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। इसका सबसे ज्यादा असर रात में देखने को मिल रहा है, जहां दिन का तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस बना हुआ हैं, पर रात का तापमान 4 से 5 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से कोहरे का असर देखने को मिलेगा, जो 22 जनवरी तक चल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूरे दिन तेज बर्फीली हवाएं दिन-रात चलती रहीं है, इससे लोग रात में ही नहीं दिन में भी सर्दी से परेशान हुए।

आसमान साफ होने के कारण दिन का पारा लगातार पांचवें दिन 20 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहा। अधिकतम तापमान 21.6 से बढ़कर 21.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री से बढ़कर 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को कानपुर में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है। 16 से 18 जनवरी तक बेहद घना कोहरा पूरे प्रदेश में रहने की संभावना है। 20 जनवरी तक प्रदेश में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- कानपुर-अलीगढ़ हाईवे में रैंप और सीढ़ियों के साथ बनेंगे फुटओवर ब्रिज, हादसे को रोकने NHAI की पहल

नए पश्चिमी विक्षोभ से भी स्थितियां इससे कहीं तापमान में वृद्धि होगी तो कहीं गिरावट दर्ज की जाएगी। एक बार फिर शीतलहर की स्थिति देखने को मिलेगी। 20 जनवरी के बाद का मौसम पश्चिमी विक्षोभों की स्थिति नहीं रहेगा।

सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि मौसम में बड़े बदलाव दिख रहे हैं। जनवरी में दिन का पारा 20 डिग्री के पार चला गया है जो लगातार जारी है। भले ही सर्दी हो, लेकिन तापमान अधिक है। मौसम में आगे अप्रत्याशित सा दिख रहा है। जनवरी भर तो अच्छी सर्दी की संभावनाएं हैं, लेकिन फरवरी अपेक्षाकृत गर्म होने की संभावना है।

तापमान पर एक नजर
जनवरी अधिकतम न्यूनतम
09 जनवरी17.505.6
10 जनवरी 23.604.6
11 जनवरी22.306.8
12 जनवरी 20.707.4
13 जनवरी21.604.0
14 जनवरी21.905.0
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164077