search

2 करोड़ रुपये टैक्स बकाया, नगर निगम ने संपत्ति को किया सील; एक्शन से इलाके में मचा हड़कंप

Chikheang 2026-1-14 13:56:56 views 834
  

नगर निगम ने संपत्ति को सील किया। जागरण



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की टैक्स ब्रांच जोन-3 की टीम द्वारा उद्योग विहार फेज-1 स्थित एक प्रॉपर्टी को सील किया गया है। टैक्स ब्रांच अधिकारियों ने बताया कि उद्योग विहार फेज-1, गुरुग्राम स्थित प्रॉपर्टी संख्या 187 पर लंबे समय से 2 करोड़ 10 लाख 51 हजार 817 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था।

प्रॉपर्टी मालिक को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर टैक्स जमा कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समयावधि में भुगतान नहीं किए जाने के कारण निगम को नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार, नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। बकाया प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है, जिसका उपयोग शहर की आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क, जलापूर्ति एवं अन्य नागरिक सेवाओं के विकास में किया जाता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन प्रॉपर्टी मालिकों ने अभी तक अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया है, वे शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें, अन्यथा निगम द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168567