search

झारखंड में मौसम का बदला ट्रेंड... मकर संक्रांति से तीन दिन तक पारा 7 डिग्री, रातें होंगी हाड़ कंपाने वाली ठंडी

Chikheang 2026-1-14 06:56:42 views 807
  

कड़ाके की ठंड के बीच मनाई जा रही मकर संक्रांति। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand, Dhanbad, Bokaro, Giridih Weather Today: जनवरी के दूसरे पखवाड़े में ठंड का असर जारी है। आज मकर संक्रांति मनाई जा रही है। आम तौर पर मकर संक्रांति के बाद से ठंड में धीरे-धीरे कमी आती है। इस बार ट्रेंड बदल गया है।

बुधवार से तापमान में गिरावट शुरू होगी जिससे ठंड और बढ़ेगी। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर रहने के आसार हैं। तापमान में गिरावट से रात में ठिठुरन भरी ठंड रहेगी। सुबह देर तक कोहरा छाने से दिन का मौसम भी सर्द रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल और उसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती घेरे के रूप में सक्रिय है। उत्तर प्रदेश में भी चक्रवाती घेरा बना हुआ है। उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाओं का दौर जारी है। इन प्रणालियों के कारण मौसम में ठंडक घुल रही है।

दूसरी ओर, दक्षिण भारत में मानसून की बारिश बंद होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। दक्षिण में बारिश के कारण बादलों की आवाजाही से तापमान में बढ़ोतरी होती है जिससे ठंड का असर कम रहता है। बादल छंट जाने से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।
15 से फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में 15 जनवरी से हिमालय में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है। तापमान में एक-दो डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है। इसका असर कम होते ही ठंड फिर असर दिखाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168517