search

बदायूं में बाजार आ रही दो महिलाओं पर सांड ने किया हमला, एक की मृत्यु; दूसरे की हालत गंभीर

Chikheang 2026-1-14 06:56:41 views 436
  



जागरण संवाददाता, बदायूं। कटरा सआदतगंज इलाके में घरेलू सामान खरीदने बाजार जा रहीं दो महिलाओं पर एक सांड़ ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

एक ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। उस वक्त थाना क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी 54 वर्षीय सुनीता पत्नी रामनिवास और 28 वर्षीय मंचीता पत्नी ओमवीर घरेलू सामान खरीदने कटरा सआदतगंज की बाजार आ रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान उनके पीछे एक सांड़ पड़ गया।

दोनों महिलाओं ने खुद को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह खुद को नहीं बचा पाईं। वह जमीन पर गिर गईं। सांड़ उन पर हमला करता रहा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के कई लोग लाठी डंडे लेकर आ गए। उन्होंने किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया और महिलाओं को बचाया।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया लेकिन रास्ते में ही सुनीता की मृत्यु हो गई। मंचीता को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही सुनीता के स्वजन रोते बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168517