जाजमऊ एलआईजी केडीए निवासी आरोपित मो. शाहिद।  
 
  
 
  
 
जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से आप के प्रदेश उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर धोखाधड़ी का आरोप है। मामला चेन्नई की कंपनी से धोखाधड़ी का है।  
 
काकादेव निवासी सुभाष दीक्षित चेन्नई की स्विफ्ट मेल कंयूनिकेशन लिमेटड कंपनी में मैनेजर है। उन्होंने बताया कि अगस्त-2018 में कंपनी का एयरो स्विफ्ट कंयूनिकेशन लिमेटड के डायरेक्टर मो़.शाहिद और सैय्यद मो़. अनवर के बीच करार हुआ था। इसके बाद कंपनी ने दो कारें दिलाई। फिर अचानक बिना किसी सूचना के अचानक करार तोड़ने के साथ वर्ष-2022 में 89.59 लाख का नोटिस भेज दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
  
 
आरोप है कि, फरवरी-2025 में सिविल वाद निरस्त होने के बाद दोनों कारें नहीं लौटाईं। जिसके बाद जाजमऊ एलआईजी केडीए निवासी आरोपित मो़ शाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपित की तलाश की जा रही है। |