search

Jharkhand Politics: कांग्रेसियों ने खरगे को लिखा पत्र, सुधार नहीं हुआ तो आत्मदाह कर लेंगे

LHC0088 2025-10-8 05:36:37 views 1258
  हजारीबाग के कांग्रेसियों ने खरगे को लिखा पत्र, सुधार नहीं हुआ तो आत्मदाह कर लेंगे





राज्य ब्यूरो, रांची। हजारीबाग के एक दर्जन से अधिक कांग्रेसियों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर करते हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर जिलाध्यक्ष को लेकर लिए गए निर्णय को बदलने का आग्रह किया है और ऐसा नहीं होने की स्थिति में आत्मदाह करने तक की बात कही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पत्र में उन्होंने लिखा है कि जिला अध्यक्ष को लेकर जो नियम बनाए गए थे हजारीबाग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उसे तोड़ दिया है। जिला अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर आक्रोशित लोग विवश होकर करेंगे आत्मदाह।



नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा से आकर एक नेता सांसद का चुनाव भी लड़े और विधायक का भी। इसके बाद जिलाध्यक्ष के लिए शुरू हुई कार्रवाई में भी इन्हें ही बिना आवेदन किए जिला अध्यक्ष बना दिया गया है।

नेताओं ने लिखा है कि उन्हें ऐसा निर्णय मंजूर नहीं है। हजारीबाग जिला में एआईसीसी पर्यवेक्षक सुदीप राय बर्मन और और प्रदेश के तीन पर्यवेक्षकों ने आकर एक सप्ताह का समय बिताया और जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए राहुल गांधी के द्वारा निर्धारित प्रक्रिया को अपनाया, सभी प्रखंड भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई और उसमें 18 लोगों ने फार्म भरकर आवेदन किया।



इन सभी का साक्षात्कार भी लिया गया, लेकिन परिणाम आया तो वैसे व्यक्ति का नाम निकल गया जिसने आवेदन भी नहीं किया था।

उन्होंने लिखा है कि अगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा इस निर्णय को नहीं सुधारा गया तो हम सभी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आत्मदाह करेंगे। इसकी सारी जवाबदेही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की होगी।

पत्र पर संजय कुमार तिवारी, साजिद अली खान, प्रकाश कुमार, दिलदार अंसारी, विनोद कुमार कुशवाहा, मिथिलेश दुबे, देव कुमार राज, महेश यादव आदि कांग्रेसियों के नाम दर्ज हैं।



यह भी पढ़ें- Bihar Election: झामुमो को बिहार चुनाव में मिल सकती है चार से पांच सीटें, सीमावर्ती क्षेत्रों में फंसा पेच!
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138