search

आईएएस शिवांक्षी दीक्षित ने संभाली बेतिया नगर आयुक्त की कमान, पहले ही दिन बता दिया अपना प्लान

cy520520 2026-1-13 15:57:38 views 554
  

आईएएस शिवांक्षी दीक्षित ने संभाली बेतिया नगर आयुक्त की कमान



जागरण संवाददाता, बेतिया। 2021 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी शिवांक्षी दीक्षित ने मंगलवार को बेतिया नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर योगदान दिया। योगदान के साथ ही उन्होंने नगर निगम के कार्यों का विधिवत प्रभार संभाल लिया।

पदभार ग्रहण करने के बाद नगर आयुक्त ने कहा कि नगर का सौंदर्यीकरण और विकास उनकी प्राथमिकता होगी। शहर को साफ, सुथरा और सुंदर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा और इसमें जनसहयोग को विशेष महत्व दिया जाएगा।

शिवांक्षी दीक्षित ने कहा कि उन्होंने अपनी ट्रेनिंग बेतिया में ही की है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान कुछ दिनों तक नगर आयुक्त की जिम्मेवारी संभाल नगर निगम के कामकाज को नजदीक से देखा है। इस कारण वे यहां की समस्याओं और जरूरतों से भली-भांति परिचित हैं।

उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा। योगदान के बाद नगर आयुक्त ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर विभिन्न कार्यों और दायित्वों के आवंटन की जानकारी ली।

इस दौरान कई वार्ड पार्षद भी उनसे मिलने पहुंचे और नगर आयुक्त के पद पर योगदान देने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि इससे पहले आईएएस शिवांक्षी दीक्षित मुंगेर नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं। उनके बेतिया में यागदान देने से नगर निगम में कार्यों में तेजी और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की उम्मीद बढ़ गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163991