search

पंजाब पुलिस को 10 दिन का समय देने से दिल्ली विधानसभा का इनकार, हर हाल में 15 जनवरी तक देना होगा जवाब

cy520520 2026-1-13 14:57:46 views 1217
  

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता।  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के नोटिस पर पंजाब पुलिस द्वारा जवाब देने के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय मांगे जाने पर सदन ने कड़ी नाराजगी जताई है। विधानसभा का कहना है कि यह कदम मामले को टालने और देरी करने की कोशिश जैसा प्रतीत होता है।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने स्पष्ट किया कि पंजाब पुलिस को अब और समय नहीं दिया जाएगा। उन्हें सिर्फ तीन दिन का समय दिया गया है और 15 जनवरी तक हर हाल में अपना पक्ष विधानसभा के समक्ष रखना होगा। इसके बाद दिल्ली विधानसभा पूरे मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब पुलिस को यह बताना होगा कि दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी द्वारा दिए गए बयान में कथित तौर पर अतिरिक्त सामग्री जोड़ने का आरोप लगाकर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा पर एफआईआर किस आधार पर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, पंजाब-दिल्ली और महाराष्ट्र के लोगों को ऐसे देता था झांसा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163953