search

असम में ईंट भट्ठे पर बिहार के मजदूर की पीटकर हत्या, 5 अन्य को बनाया बंधक

deltin33 2025-11-19 21:37:33 views 1148
  

बिहार के मजदूर की हत्या



संवाद सूत्र, इसुआपुर (सारण)। इसुआपुर थाना क्षेत्र के रामपुर अटौली पंचायत के रामपुर नोनिया टोला निवासी मजदूर 37 वर्षीय मनिक महतो पिता स्व. मोहित महतो की असम के तिनसुकिया में मारपीट कर हत्या कर दी गई।  

मृतक के स्वजनों के अनुसार ढाई महीने पहले आठ अन्य मजदूरों के साथ मनिक महतो बनियापुर के भकुरा भिठ्ठी निवासी ठेकेदार रूपलाल महतो के माध्यम से मजदूरी करने असम गया था।
ईंट उद्योग में काम रहा था

मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि मनिक तिनसुकिया जिला में मालग्रेटा आरएसबी ईंट उद्योग में काम रहा था। वहां 16 नवंबर को पैसे के लेनदेन के विवाद में ईंट भट्ठा संचालक सुभान दत्ता ने उसकी बेरहमी पिटाई कर हत्या कर दी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया गया कि सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी एवं जिप उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह के सहयोग से मनिक महतो का शव 18 नवंबर की रात असम से उसके पैतृक गांव लाया गया।  

सांसद ने परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया है। उसी ईंट भट्ठे पर काम कर रहे अन्य पांच मजदूरों को बंधक बनाए जाने बात बताई जा रही है। जिसमें रामपुर गांव के छोटेलाल महतो, विनोद महतो, जगजीतन महतो, मशरक के हनुमानगंज कतालपुर गांव के दारा कुमार तथा मशरक दक्षिण टोला के सरयू महतो शामिल हैं।
परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था मृतक

ग्रामीणों के अनुसार मनिक महतो परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके ऊपर पत्नी गीता देवी के साथ पांच छोटे बच्चों कालू (10), भालू (8), रूबी (7), अभिषेक (6) और निधि (4) के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी।  

परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है। पूर्व जिला पार्षद गीता सागर राम ने सरकार से पीड़ित परिवार की माली हालत को देखते हुए उचित मुआवज़ा और न्याय देने की मांग की है।  

मृतक के स्वजनों को स्थानीय विधायक जनक सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय, जिला पार्षद छविनाथ सिंह,मुखिया धनंजय पांडेय, सरपंच संजय ओझा, अच्छे लाल राय, विजय राय आदि ने सांत्वना दिए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475848