search

Jharkhand Weather Update: झारखंड में शीतलहर का कहर, 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

deltin33 2026-1-13 07:56:52 views 648
  

झारखंड में शीतलहर का अलर्ट। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, रांची-कांके-मैक्लुस्कीगंज। झारखंड में सर्दी का सितम लगातार जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में बताया गया कि अगले तीन दिनों तक यानी 13, 14 और 15 जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिमी, निकटवर्ती मध्य भाग और दक्षिणी क्षेत्र के 17 जिलों में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, पिछले तीन दिनों तक मैक्लुस्कीगंज का तापमान जीरो से नीचे था साेमवार को ऊपर चढ़कर एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तो लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम ही देखने को मिल रही है। यहां जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है।

सुबह-सुबह आमजनों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जिले में ठंड के कारण कोहरे और कनकनी का असर देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा का असर देखने को मिल रहा है।
तीन दिनों बाद मैक्लुस्कीगंज का तापमान एक डिग्री सेल्सियस

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मैक्लुस्कीगंज का 1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं, कांके का 3.3 डिग्री, गुमला का 3.6 डिग्री सेल्सियस तो राजधानी रांची का अधिकतम 22.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में कहीं कहीं हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा।


उन्होंने बताया कि 13, 14 और 15 जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार, दक्षिणी क्षेत्र पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग के जिलों रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान

13 जनवरी : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस

14 जनवरी : अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस

15 जनवरी : अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस

16 जनवरी : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस
कांके में ठिठुरन भरी सुबह, धूप ने दिन में दी राहत

कांके प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान ठंड का प्रकोप जारी रहा। सोमवार को कांके में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह और देर रात शीतलहर के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।

हालांकि, दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप निकलने से जनजीवन को कुछ राहत मिली। हवा की गति 4.4 किमी प्रति घंटा रही, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ गया। इस दौरान वर्षा शून्य दर्ज की गई। मौसम के इस मिजाज का असर आम जनजीवन पर साफ नजर आया।

सुबह के समय सड़कें अपेक्षाकृत सूनी रहीं, वहीं लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर बना रह सकता है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477371