search

गोरखपुर से दस फेरा में चलेगी खिचड़ी मेला स्पेशल ट्रेन, 23 जनवरी तक होगा संचालन

deltin33 2026-1-12 20:57:37 views 877
  

दस फेरा में चलेगी खिचड़ी मेला स्पेशल ट्रेन।



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मकर संक्रांति पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से नौतनवा के बीच 13 से 23 जनवरी तक दस फेरा में अनारक्षित खिचड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 05016/05015 नंबर की नौतनवा-गोरखपुर-नौतनवा अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन नौतनवा से 13 से 22 जनवरी तक तथा गोरखपुर से 14 से 23 जनवरी तक चलाई जाएगी। इस ट्रेन में डेमू ट्रेन के आठ कोच लगाए जाएंगे।

05016 नंबर की नौतनवा-गोरखपुर मेला स्पेशल नौतनवा से रात 08:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन लक्ष्मीपुर, पुरन्दरपुर, आनन्दनगर, कैम्पियरगंज, रामचौरा हाल्ट, महावनखोर, पीपीगंज , जंगल कौड़िया और मानीराम समेत छोटे-बड़े सभी स्टेशनों पर रुकते हुए रात 12:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

05015 गोरखपुर-नौतनवा मेला स्पेशल गोरखपुर से भोर में 02:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नकहा जंगल, मानीराम, नकहा जंगल, पीपीगंज, कैंपियरगंज, आनन्दनगर ओर लक्ष्मीपुर होते हुए सुबह 05:15 बजे नौतनवा पहुंचेगी।
नकहा में खुला होल्डिंग एरिया व मे आई हेल्प यू बूथ

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नकहा जंगल स्टेशन पर होल्डिंग एरिया खोल दिया गया है। 13 जनवरी से 24 घंटे के लिए एक जनरल टिकट काउंटर भी खुल जाएगा। यात्रियों के सहयोग के लिए मे आइ हेल्प यू डेस्क और मेडिकल बूथ खोला गया है। स्टेशन पर बिजली, पानी व प्रसाधन केंद्र की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

यात्रियों के सहयोग व सुरक्षा के लिए अतिरिक्त रेलकर्मियों व सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। स्टेशन डायरेक्टर रतनदीप गुप्ता ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न उठानी पड़े।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477339