search

गाजियाबाद के होटल में शख्स ने की महिला मित्र की हत्या, ड्रग्स लेने के बाद झगड़े में गई जान

cy520520 2026-1-12 10:56:43 views 593
  

गाजियाबाद के पटेल नगर स्थित एक होटल में प्रवीण नामक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र आरती की कथित तौर पर कोहनी से वार कर हत्या कर दी।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित एक होटल में एक आदमी ने कथित तौर पर अपनी महिला दोस्त की कोहनी से उसकी पसलियों पर बार-बार वार करके हत्या कर दी। घटना से पहले महिला और आरोपी ने होटल के कमरे में साथ में ड्रग्स ली थी। हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को सूचना दी। महिला के चेहरे पर खरोंच के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि सेवानगर के रहने वाले 34 साल के प्रवीण ने कोटगांव की रहने वाली अपनी 35 साल की महिला दोस्त आरती के साथ रॉयल किंग होटल में चेक-इन किया था। आरती की शादी सेवानगर के रोहित कुमार से हुई थी, जिनकी दो साल पहले मौत हो गई थी। आरती को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था।

रविवार को प्रवीण ने पुलिस को फोन करके बताया कि महिला उठ नहीं रही है। पुलिस मौके पर पहुंची, प्रवीण को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के दौरान प्रवीण ने पुलिस को बताया कि नशे की हालत में उनका झगड़ा हुआ था। उसने महिला की छाती पर कोहनी से बार-बार वार किया। उनके बीच हाथापाई भी हुई थी।

इसके बाद महिला उठ नहीं पाई। आरती के चेहरे पर खरोंच के निशान मिले हैं। आरती के बेटे दक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि महिला की पसलियों में फ्रैक्चर हुआ था। महिला ड्रग्स भी लेती थी। उसने हत्या से पहले आरोपी के साथ ड्रग्स ली थी।

मौके से कोई हथियार या अन्य वस्तु नहीं मिली है। फोरेंसिक जांच के लिए होटल के कमरे को सील कर दिया गया है। यह पता लगाने के लिए होटल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है कि क्या इस हत्या में कोई और व्यक्ति शामिल था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163847