search

आगरा में सपा का मिशन 2027: पीडीए फार्मूले पर दलित-पिछड़ों को साधने की तैयारी

deltin33 2026-1-12 08:28:29 views 1240
  

आगरा में बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।  



जागरण संवाददाता, आगरा। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक (पीडीए) फार्मूले पर चलकर प्रदेश में सर्वाधिक लोकसभा सीटें जीतने के बाद अब सपा, मिशन-2027 को भी उसी दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है। सपा ने रविवार को देवरी रोड स्थित गुम्मट तख्त पहलवान में सभा की। इसमें जाटव समाज के कुछ लोगों के पार्टी से जुड़ने का दावा भी पार्टी की ओर से किया गया।
दलित बहुल्य देवरी रोड पर की सभा, लोगों को जोड़ने की कोशिश

सपा ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में आगरा सुरक्षित सीट से जाटव समाज के सुरेशचंद कर्दम को प्रत्याशी बनाया था। इसका उन्हें लाभ भी हुआ था। पार्टी प्रत्याशी चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे और बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही तीसरे स्थान पर रही थीं। अगले वर्ष उप्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। पीडीए फार्मूले पर सपा ने जिले में ऊदल सिंह कुशवाह और महानगर में शब्बीर अब्बास को कमान सौंपकर पीडीए को संदेश दिया है। पार्टी के कार्यक्रमों में भी इस पर जोर दिया जा रहा है।
सभा में जाटव समाज के कुछ लोगों के पार्टी से जुड़ने का किया दावा

रविवार को गुम्मट तख्त पहलवान में हुई सभा में जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने कहा कि पार्टी की नीति और नेतृत्व में आस्था रखते हुए लोग जुड़ रहे हैं। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि सपा दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्ग की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ती रही है। दलितों व संविधान की रक्षा को अगर खून की एक-एक बूंद भी बहानी पड़ी तो पार्टी पीछे नहीं हटेगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने कहा कि जाटव समाज व महिलाओं का पार्टी से जुड़ना आने वाले समय में बदलाव का संकेत है। ममता टपलू ने कहा कि सपा दलितों, महिलाओं व कमजोर वर्गों की सच्ची आवाज है।

कार्यक्रम में एमएसएमई प्रोद्योगिकी विकास केंद्र के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। संचालन पुष्पेंद्र शर्मा ने किया। महावीर सिंह, अमित प्रताप यादव, विनोद श्रोतिया, हेमलता, प्रियंका चौहान, समीर अब्बास, शरीफ अब्बास आदि मौजूद रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477244