search

फरीदाबाद में काॅलोनी में प्लाट देने के नाम पर 17 लोगों से ठगी, 2.32 करोड़ हड़पे; जांच शुरू

LHC0088 2025-11-22 06:06:01 views 1261
  

प्रतीकात्मक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की काॅलोनी में प्लाट देने के नाम पर डीलर पर 17 लोगों से 2.32 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

डीलर ने पीड़ितों को 2019 में प्लाॅट देने के बदले पैसे वसूले थे। उस वक्त रजिस्ट्री बंद थी। अब जब रजिस्ट्री ओपन हो गई तो डीलर ने रजिस्ट्री कराने से इंकार कर दिया।

न्यू इंद्र कांप्लेक्स सेक्टर 87 निवासी लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2008-09 में वार्ड नंबर तीन में रहने वाले सतीश सैनी और बसंती देवी से प्लाॅट खरीदा था।

आरोपित सतीश ने पूरा भुगतान होने पर इकरारनामा भी किया था। जिस समय रकबा खरीदा गया था। उस समय रजिस्ट्री बंद थी।

इसलिए लोग रजिस्ट्री नहीं करा पाए। अब उसकी रजिस्ट्री हो रही है। रजिस्ट्री खुलने के बाद भी आरोपित रजिस्ट्री नहीं का करा रहे हैं।

आरोपितों ने 17 लोगों से कुल 2.32 करोड़ रुपए हड़पे हैं। सेंट्रल थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में महिलाओं को नकली नोटों की गड्डी का लालच देकर ठगने वाले बदमाश दबोचे, हथियार भी मिले विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164822