search

AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, BJP मुख्यालय की ओर निकाला था मार्च

cy520520 2026-1-11 21:27:25 views 1010
  

आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रविवार को आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश इकाई ने भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान आप ने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्रियों ने सिख गुरुओं का अपमान किया है, उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

आप कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भाजपा मुख्यालय की ओर जा रहे थे, कार्यालय से पहले ही दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक लिया और एक-एक कर सबको हिरासत में ले लिया। आप की दिल्ली इकाई के अध्सक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं को पुलिस आईपी एस्टेट थाने ले आई, जहां वे धरने पर बैठ गए और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सीएम रेखा गुप्ता सार्वजनिक रूप से मांगे माफी: AAP

आप का कहना है कि हिंदुस्तान गुरु साहिब का अपमान नहीं सहेगा। आप ने कहा है कि भाजपा सरकार के मंत्रियों द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर को लेकर बनाई गई फर्जी वीडियो और गुरु महाराज की बेअदबी के खिलाफ उनका यह प्रदर्शन था।

उन्होंने कहा कि फर्जी वीडियो से भाजपा की सिख विरोधी मानसिकता फिर उजागर हो गई है। आप ने कहा है कि भाजपा के मंत्रियों और नेताओं की गुरुओं की बेअदबी के लिए सीएम रेखा गुप्ता सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली जल बोर्ड में आधे से अधिक पद खाली, कामकाज पर पड़ रहा असर; कर्मियों पर बढ़ रहा अतिरिक्त दबाव
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163778