search

अपनी प्रतिभा दिखाकर चीन की स्पर्धा का टिकट पा सकेंगे UP ks खिलाड़ी, राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में 1651 खिलाड़ी लेंगे भाग

deltin33 2026-1-11 21:27:02 views 824
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से 12 जनवरी से आयोजित राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में 75 जनपदों से चयनित 1651 से अधिक प्रतिभागी 20 अलग-अलग दक्षताओं में परीक्षा देने उतरेंगे। चयनित प्रतिभागियों को चीन के शंघाई में आयोजित होने वाली स्पर्धा में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार ने युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने का लक्ष्य बनाया है। राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा।

चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण

यह प्रतियोगिता इंडिया स्किल्स कंपटीशन–2026 की चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली श्रेष्ठ प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता तीन चरणों में 23 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि 24 जनवरी 2026 को एक समारोह में चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

12 एवं 13 जनवरी 2026 को प्रथम चरण में 75 जनपदों से 570 प्रतिभागी एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, वेल्डिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन टेक्नोलाजी, सीएनसी मिलिंग एवं सीएनसी टर्निंग सहित छह दक्षताओं में क्षमता दिखाएंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477304