search

Weather Update: यूपी में 24 घंटे बाद फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड! चलेगी शीतलहर और छाएगा घना कोहरा

deltin33 2026-1-11 06:56:12 views 1293
  

पर्यटक।



जागरण टीम, लखनऊ। यूपी में अगले 24 घंटे में मौसम एक बार फिर बदलेगा। सूरज की किरणों ने पिछले दो दिन तक राहत दी है, हालांकि रात में शीतलहर चली है। अब फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो कड़ाके की ठंड लेकर आएगा। यूपी में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का सीमित असर पश्चिमी यूपी पर रहेगा। इसका अधिक प्रभाव पूर्वी यूपी पर नहीं होगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार से मौसम फिर बदलेगा और शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। शामली, मेरठ, मुज्जफरनगर, बागपत, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत के तराई इलाकों में कोहरा भी छा सकता है।
धूप ने लोगों को गलन से काफी राहत दी

शनिवार को खिली धूप ने लोगों को गलन से काफी राहत दी, खासकर रात की ठिठुरन भरी सर्दी के बाद सुबह से ही खिली धूप ने लोगों काफी आराम दिया। शनिवार को धूप का असर दिन के तापमान देखने को मिला अप्रत्याशित रूप से तापमान में 6.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को कुछ शहरों में तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का पारा गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में मौसम ऐसा ही रहेगा। रात में शीतलहर और कोहरे होगा।
कानपुर का मौसम

चंद्रशेखर आजा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तकनीकी मौसम अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि सुबह और शाम घना कोहरा रहेगा. तेज बर्फीली हवाएं चलती रहेंगी। दिन में धूप होने के कारण सर्दी से राहत मिलेगी पर रात में ठंड बढ़ेगा। उत्तर-पश्चिम/उत्तरी दिशा से हवा चलने की संभावना, जो सर्दी बनाए रखेगी। हवा की गति हल्की से मध्यम रहेगी, लगभग 3 से 10 किलाेमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। घना कोहरा और ठंड की स्थिति बनी रहेगी, खासकर सुबह-शाम के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम रहेगा।

यह भी पढ़ें- वाराणसी सहित पूर्वांचल में गलन और कोहरे का प्रकोप, रविवार को सुबह से ही पछुआ हवाओं का रहा जोर

यह भी पढ़ें- UP Weather: अच्छी खबर लेकर आया मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट, कोहरे और ठंड से 48 घंटे की राहत!
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477304