search

कुरुक्षेत्र: फंदे से लटकने से विवाहिता की मौत, 6 माह की थी गर्भवती; ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज

deltin33 2026-1-10 23:56:27 views 363
  

फंदे से लटकने से विवाहिता की मौत। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। बाबैन थाना पुलिस के अंतर्गत गांव कालवा माजरी में विवाहिता की फंदे से लटकने से ही मौत हुई है। उसके गर्भ में करीब छह माह की बच्ची पल रही थी। ससुराल व मायके पक्ष के बीच के तनाव को देखते हुए पुलिस ने शनिवार को भारी पुलिस बल की उपस्थिति में तीन चिकित्सकों के पैनल से विवाहिता का पोस्टमार्टम कराया।

बताया जा रहा है कि करीब 11 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। स्वजन शव को उसके मायके गांव बोडला ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया था।

पिंकी के मायके पक्ष का आरोप है कि उसके ससुराल वाले पिंकी को दहेज के लिए तंग कर रहे थे, जिससे वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रही थी। वे कुछ दिन पहले पिंकी से मिलने आए थे। पिंकी मायके जाने की जिद कर रही थी। उन्होंने उसे समझा दिया।

गौरतलब है कि गांव बोडला की 23 वर्षीय पिंकी की शादी पिछले साल फरवरी माह में गांव कालवा माजरी निवासी अमन कुमार के साथ हुई थी। शुक्रवार को पिंकी घर पर अकेली थी। अनू ने कमरे की खिड़की से झांक कर अंदर देखा तो उसकी भाभी पिंकी फंदे पर लटकी हुई थी।

उसने तुरंत शोर मचा दिया और स्वजन को सूचना देकर बुलाया। स्वजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया।
आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करके जांच कर रहे: थाना प्रभारी

बाबैन थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं। शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों के पैनल से कराया है। पुलिस ने शिकायत पर पिंकी के पति अमन, सास राजबाला, ससुर मांगे राम, ननद अनू व अमनदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामले दर्ज किया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477223