search

सुबह-सुबह अचानक ठप हो गई पीएनजी सप्लाई, यूपी के इस जिले में कई घरों में नहीं बना खाना

cy520520 2026-1-10 18:57:31 views 877
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोमतीनगर में शनिवार सुबह पाइप्ड नेचुरल गैस पीएनजी की आपूर्ति अचानक ठप हाे गई। गैस की आपूर्ति ठप होने से हजारों घरों में सुबह नाश्ता और खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया। लोगों को चूल्हा जलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। पीएनजी की आपूर्ति करने वाली ग्रीन गैस लिमिटेड का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति ठप करनी पड़ी।

गोमतीनगर विकास खंडा निवासी अजय ने बताया कि उनके घर पर सुबह नाश्ते बनाने की तैयारी चल रही थी कि अचानक आपूर्ति ठप हो गई कंपनी ने आपूर्ति करने की कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी थी। इसकी वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घर पर सिलिंडर भी नहीं था जिसके कारण चूल्हा जलाने के लिए व्यवस्था करनी पड़ी।

विराट खंड निवासी अनिल दीक्षित के घर पर भी पीएनजी की आपूर्ति ठप होने से परेशानी हुई। उनका कहना है कि कंपनी की तरफ से रात 12 बजे से तीन बजे तक आपूर्ति ठप करने की सूचना थी अगर सुबह भी करनी थी तो उसकी पूर्व में सूचना देनी चाहिए थी। इसी तरह विवेक खंड निवासी सितांशु के घर पर भी पीएनजी की सप्लाई ठप हो गई।

इस तरह गोमतीनगर में ही करीब साठ से दस हजार घरों में आपूर्ति ठप हो गई। लखनऊ में पीएनजी की आपूर्ति करने वाली ग्रीन गैस लिमिटेड के डीजीएम मार्केटिंग प्रवीण सिंह का कहना है कि विपुल खंड में कुछ तकनीकी खराबी के कारण रात को करीब तीन घंटे का शट डाउन लिया गया था लेकिन सुबह तक ठीक नहीं हो पाई जिसकी वजह से आपूर्ति रोकनी पड़ी। उनका कहना है कि दोपहर दो बजे तक सभी जगहों पर आपूर्ति शुरू हो गई थी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163598