search

गठित होगी उत्तर प्रदेश भाजपा की नई टीम, एक मार्च से चुनावी मोड में होगी पार्टी

Chikheang 2026-1-10 18:57:30 views 603
  

भाजपा के प्रदेश संगठन



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: प्रदेश मंत्रिमंडल के साथ ही भाजपा के प्रदेश संगठन में मकर संक्रांति के बाद बदलाव देखने को मिलेगा। नगरीय निकायों, निगमों, आयोगों व बोर्डों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के समायोजन के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश भाजपा की नई टीम का गठन 15 जनवरी से 28 फरवरी के बीच पूरा किया जाएगा।

प्रदेश भाजपा एक मार्च से पूरी तरह चुनावी मोड में चली जाएगी। आने वाले दिनों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 सीटों के चुनाव के और 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के कार्यक्रम लगातार चलेंगे।

प्रदेश भाजपा की नई टीम एक मार्च से होने वाले तीन चुनावों की तैयारियों में जुट जाएगी। बताया जाता है कि मकर संक्रांति के बाद सबसे पहले निगमों, आयोगों और बोर्डों में सदस्यों, उपाध्यक्षों व अध्यक्षों के रिक्त पदों पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का समायोजन करने की तैयारी है।

सबसे पहले नगर निकायों में पार्षदों व सभासदों के मनोनयन का काम होगा। जिसमें प्रदेश के 2805 भाजपा कार्यकर्ता व नेता समायोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही आयोगों, निगमों और बोर्डों में रिक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर भी बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं को समायोजित करने की तैयारी की गई है।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी इसी बीच आम बजट की तैयारियों की व्यस्तता के बीच ही अवध व कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का दौरा व बैठकें करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे अभी तक इन दोनों क्षेत्रों में नहीं जा सके हैं।

इसी क्रम में प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अपनी नई टीम का गठन करेंगे। कई नए चेहरों को भाजपा प्रदेश की टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा। सारे काम 15 जनवरी से 28 फरवरी के बीच होंगे।

एक मार्च के बाद भाजपा संगठन व सरकार पूरी तरह चुनावी तैयारियों में जुट जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव और इसके बाद विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों तक भाजपा के बूथ स्तर ले लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी सक्रिय नजर आएंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168024