search

लैंड फॉर जॉब मामले में तय नहीं हुआ है आरोप; लालू की बड़ी बेटी डॉ. मीसा भारती ने क्‍यों कहा ऐसा?

LHC0088 2026-1-10 15:56:50 views 378
  

लालू प्रसाद के साथ मीसा भारती पहुंचीं हैं पटना। जागरण  



ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। Bihar News: लैंड फॉर जॉब केस में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं उनके परिवार के सदस्‍यों पर दिल्‍ली की विशेष अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं।  

आरोप तय होने के एक दिन बाद लालू प्रसाद अपनी सांसद पुत्री डॉ. मीसा भारती के साथ पटना पहुंचे। हालांकि तेजस्‍वी यादव साथ नहीं दिखे।

इस दौरान लालू ने मीडिया से दूरी बनाए रखी लेकिन मीसा भारती ने संक्ष‍िप्‍त बात की। उन्‍होंने यह पूछे जाने पर क‍ि आरोप तय हो गया, क्‍या कहना चाहेंगी। मीसा भारती ने कहा कि आरोप अभी तय कहां हुआ है, वह तो 29 को तय होगा।  
राजद ने आरोपों को बताया निराधार

इधर रेलवे में नौकरी के बदले भूमि मामले में लालू परिवार पर आरोप तय किए जाने को राजद ने राजनीति से प्रेरित बताया है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने शुक्रवार को कहा कि सीबीआइ द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। राजद को न्यायालय पर पूरा भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा।

जब इस प्रकरण की सुनवाई शुरू होगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। राजद के नेतागण आरोप-मुक्त किए जाएंगे।

चित्तरंजन ने केंद्र सरकार पर विरोधियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का अनर्गल उपयोेग हो रहा। यह लोकतंत्र के लिए लज्जाजनक और चिंताजनक स्थिति है। ऐसी ओछी हरकतों का राजद सर्वथा विरोध करता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165697