search

Bihar Weather Update: जम्मू से भी ठंडा हुआ बिहार, अगले 5 दिन घना कोहरा और कोल्ड डे का अलर्ट

Chikheang 2026-1-9 07:26:19 views 505
  

बिहार का मौसम



जागरण संवाददाता, पटना। बर्फीली पछुआ हवा के कारण कड़ाके की ठंड और घना कोहरा से अभी राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। राज्य के अधिकतर भाग घने कोहरे और कोल्ड डे की चपेट में रहेंगे।  

शुक्रवार को पटना सहित सभी जिलों में घना कोहरा छाए रहने के साथ कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी। गुरुवार को राज्य के गयाजी इस सीजन का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गयाजी में दो वर्षों बाद गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।  
नौ जिलों का तापमान जम्मू से भी कम

2025 में नौ जनवरी को गयाजी का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस एवं 2024 को 22 जनवरी को 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। गुरुवार को राज्य के नौ जिलों का न्यूनतम तापमान जम्मू शहर से भी कम दर्ज किया गया। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  

राज्य के नौ शहरों के गयाजी, दरभंगा, छपरा, भागलपुर (सबौर), शेखपुरा, राजगीर, सिवान (जीरादेई), अरवल, रोहतास (बिक्रमगंज) जम्मू से अधिक ठंडा रहा। राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन

दरभंगा का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, छपरा का 5.7 डिग्री, भागलपुर के सबौर का 4.6 डिग्री, शेखपुरा का 6.3 डिग्री, राजगीर का 5.1 डिग्री, सिवान के जीरादेई का 6.0 डिग्री, अरवल का 5.3 डिग्री, रोहतास के बिक्रमगंज का 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को दरभंगा में भीषण काेल्ड डे एवं छपरा एवं वाल्मीकि नगर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर गयाजी में दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहा। धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन की स्थिति बनी रही।  

गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस एवं 20.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना सहित बक्सर, छपरा, मोतिहारी, मुंगेर , भागलपुर, पूर्णिया को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान ( डिग्री सेल्सियस में)
बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान (°C)

  
    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
   
   
   पटना
   14.9
   9.1
   
   
   गया
   19.8
   4.1
   
   
   भागलपुर
   15.8
   16.8
   
   
   मुजफ्फरपुर
   17.0
   7.3
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167117