search

Gorakhpur Weather Today: आज भी सताएगी ठंड, कल से आंशिक राहत के आसार

LHC0088 2026-1-8 07:56:35 views 385
  

पछुआ हवा से दिनभर बनी रही गलन, पहाड़ों की बर्फबारी कर रही परेशान। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी एवं शुष्क उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवा के कारण गलन बनी हुई है। बुधवार को दोपहर सूरज निकला, लेकिन धूप बेअसर रही। शाम को गलन अधिक बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार गुरुवार को भी ठंड सताएगी। शुक्रवार से मौसम में बदलाव की वजह से आंशिक राहत मिलने का पूर्वानुमान है।

पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके कारण पछुआ हवा चलने पर चुभन भरी ठंड का अहसास हो रहा है। घने कोहरे का असर बना हुआ है। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे है। वातावरण में नमी भी अधिक बनी हुई है। अधिकतम आर्द्रता 97 प्रतिशत और न्यूनतम 72 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर और अधिक महसूस किया गया।

मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि आठ जनवरी तक ठंड और कोहरे की स्थिति में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन इसके बाद कोहरे के घनत्व में धीरे-धीरे कमी आने और तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें- BRD News: एसएनसीयू में वेंटीलेटरयुक्त बेड फुल, निजी अस्पतालों का सहारा

इससे ठंड की स्थिति में कुछ हद तक राहत मिल सकती है। हालांकि लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव के सभी उपाय अपनाने चाहिए। इस मौसम में खासकर बुजुर्ग और बीमार लोगों को विशेष ध्यान देना चाहिए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165790