search

हिजाब विवाद पर अब विराम, आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन ने 23 दिनों बाद ज्वाइन की नौकरी; इस अस्पताल में मिली तैनाती

Chikheang 2026-1-8 07:56:34 views 679
  

हिजाब विवाद। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। हिजाब को लेकर चर्चा में आईं आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने आखिरकार 23 दिनों बाद नौकरी ज्वाइन कर ली है। वह पहले स्वास्थ्य विभाग पहुंची। इसके बाद गर्दनीबाग स्थित सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर अपना योगदान दिया।

सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि उनकी पोस्टिंग पटना सदर पीएचसी में की गई। ज्वाइनिंग का सात जनवरी को आखिरी दिन था। वह अपनी योगदान दे दी है। नुसरत परवीन उस समय चर्चा में आ गई थी, जब 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री सचिवालय में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

इस मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया। यहां तक पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया आने लगी। देश के कई नेताओं ने इसकी आलोचना की थी। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान भी चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने आयुष चिकित्सक को मनचाही पोस्टिंग और तीन लाख सैलरी का ऑफर दिया था।

इस घटना के बाद से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या डॉ. नुसरत परवीन आयुष चिकित्सक के रूप में अपना पदभार संभालेंगी या नहीं।
दो बार बढ़ी ज्वाइनिंग तिथि

इससे पूर्व राजकीय तिब्बी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहफजूर रहमान और नुसरत की एक क्लासमेट ने दावा किया था कि वे सदर अस्पताल में ज्वाइन करेंगी। हालांकि, उस दिन उन्होंने योगदान नहीं दिया था। 20 दिसंबर को ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि थी। इसके बाद डेट 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया था, लेकिन उनकी ज्वाइनिंग नहीं हुई।

इसके बाद सात जनवरी तक योगदान की अंतिम तिथि दी गई थी। जबकि इसी बैच के 63 अन्य आयुष चिकित्सक पहले ही अपनी-अपनी जगहों पर योगदान कर चुके हैं। इसके बाद फिर 7 जनवरी तक डेट बढ़ाया गया। आखिरी दिन विभाग में उन्होंने योगदान दिया। अब लगता है कि ज्वाइनिंग के साथ ही इस मामले का पटाक्षेप हो गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Hijab Row: हिजाब विवाद का आज ‘फाइनल डे’! 23 दिन से गायब डॉ. नुसरत परवीन, नौकरी बचेगी या खत्म होगा अध्याय?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167845