search

यूपी के इस शहर में बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, AC वेटिंग रूम समेत यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

deltin33 2026-1-7 14:56:45 views 947
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिले की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्य मंत्रिमंडल ने दियूनी केसरपुर में नवीन बस स्टेशन की स्थापना और निर्माण के प्रस्ताव को अपनी आधिकारिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

एआरएम विपुल पाराशरी ने बताया कि परिवहन निगम को शासन से इस संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नवीन बस स्टेशन का निर्माण गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रयासों और उनके द्वारा शासन को भेजे गए प्रस्ताव के बाद बस स्टैंड में आने वाली रुकावटें दूर हो गई हैं।

उन्होंने बताया कि बस स्टेशन के निर्माण पर कुल 921.90 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। निर्माण कार्य के लिए कचहरी से सटे दियूनी केसरपुर में 1.317 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। वर्तमान में इस भूमि को अधिगृहित कर लिया गया है और इसे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को हस्तान्तरित किए जाने का भी कार्य पूरा हो गया।एआरएम विपुल पाराशरी ने बताया कि बस स्टैंड ट्रांजिट हब होगा। इसके निर्माण में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें यात्रियों के बैठने के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षा कक्ष। स्वच्छता के मानकों को ध्यान में रखते हुए शौचालय, खान-पान की सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएगी।



नए बस स्टैंड का रास्ता साफ हो गया है। गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रयासों से मंजूरी मिल गई है। जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।  


                                                                          विपुल पाराशरी, एआरएम पीलीभीत डिपो
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476833