search

खेरिया पुल ढहने का वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर प्रसारित, सनसनी फैलाने की कोशिश; AI की निकली करामात

LHC0088 2026-1-7 12:56:43 views 855
  

खेरिया ओवरब्रिज ढहने के फर्जी वीडियो से लिया गया चित्र।  



जासं, आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र में तेंदुए का एआई से वीडियो और फोटो बनाकर प्रसारित करने के बाद एक और सनसनी फैलाने की कोशिश की गई। खेरिया रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) पुल ढहने से हादसे का फर्जी वीडियाे मंगलवार को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। प्रसारित वीडियो की छानबीन करने पर पता चला कि उसे एआई की मदद से बनाया गया है।  

खेरिया हवाई अड्ढे का अजीत नगर गेट वीआइपी है। जिससे 300 मीटर दूर खेरिया आरओबी है। मंगलवार शाम को इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक वीडियो प्रसारित हुआ। जिसमें आटो समेत अन्य वाहनों के निकलते समय पुल अचानक ढहता हुआ दिखाई दे रहा है। उक्त वीडियो एआई से बनाया गया था। साइबर क्राइम सेल वीडियो प्रसारित करने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165538