search

यमुनोत्री धाम और आसपास के इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढकीं

deltin33 2026-1-7 08:26:29 views 1107
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र जागरण, बड़काेट। यमुनोत्री धाम सहित धाम से लगी ऊंची पहाड़ियों पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। मंगलवार यमुनोत्री धाम सहित सप्तऋषि कुंड, कालिंदी पर्वत सहित क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं।

यमुनोत्री धाम में बर्फबारी से निचले इलाकों में सर्द हवायें चल रही हैं, इस कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड का प्रकाेप बढ़ गया है।
मंगलवार को यमुना घाटी के उच्च हिमालय क्षेत्र यमुनोत्री धाम व उसके आसपास क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू हुई और कुछ देर बाद बर्फबारी शुरु हो गई। इससे जहां यमुनोत्री धाम की चोटियां बर्फ से ढक गई।

  

वहीं, यमुनोत्री मंदिर परिसर सहित सप्तऋषि कुंड व भैरव मंदिर तक हल्की बर्फबारी हुई है। बारिश व बर्फबारी के बाद यमुना घाटी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली सहित जानकीचट्टी, बीफ सहित निचले क्षेत्र में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। इससे बचने के लिए लोग अलाव का सहरा ले रहे हैं।

यमुनोत्री धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी से स्थानीय लोगों ने भी खुशी व्यक्त की है। तीर्थ पुरोहित गौरव उनियाल ने बताया कि मंगलवार को यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील क्षेत्रों में चटक धूप निकल रही थी, लेकिन मंगलवार सुबह से ही सूरज व बादलों के बीच आंख मिचौनी का खेल चलता रहा है।

वहीं, दोपहर बाद यमुनोत्री धाम में अचानक मौसम ने करवट बदली और हल्की बारिश के साथ बर्फबारी शुरू हो गई। आने वाले दिनों में भी अब अच्छी बर्फबारी की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475971