बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, भागलपुर। उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का असर दाखिल-खारिज के मामलों में साफ दिख रहा है। पिछले माह की तुलना में इस बार दाखिल-खारिज के अधिक केस आए और उसका निष्पादन भी उसी रफ्तार में किया गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह कि 35 व 75 दिनों से केस पेंडिंग रखने वाले अंचलों में इसकी संख्या में अप्रत्याशित कमी आई है। दिसंबर में 509256 केस आए और 483097 केस को निष्पादित कर दिया गया।
पिछले महीने 496805 केस आए थे और 483097 केस निष्पादित किए गए थे। इस माह 509256 केस में 299224 केस स्वीकृत किया गया और 196562 केस अस्वीकृत किया गया। पिछले महीने 496805 केस में 289145 केस स्वीकृत किया गया था और 193952 केस को अस्वीकृत किया गया था।
पिछले महीने 75 दिनों से दाखिल-खारिज के 3887 केस पेंडिंग थे। सबसे अधिक पेंडिंग का केस 35 से 75 दिनों के बीच का था। 35 से 75 दिनों के बीच 6529 केस पेंडिंग थे। 35 दिनों से 3291 केस पेंडिंग थे। दाखिल-खारिज के 13708 केस पेंडिंग थे। दिसंबर में 35 दिन से 10142, 35 से 75 दिनों के बीच 1839 व 75 दिनों से 1488 केस पेंडिंग हैं।
हालांकि 35 दिनों से केस पेंडिंग रखने का मामला नवंबर महीने की तुलना में दिसंबर में अधिक है। उपमुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में इस्मालपुर, नवगछिया, पीरपैंती, गोराडीह एवं रंगरा चौक की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई।
उपमुख्यमंत्री Vijay Sinha ने दी थी चेतावनी
मंत्री विजय सिन्हा ने चेतावनी देते हुए 14 जनवरी तक सभी लंबित मामलों का निष्पादन कर लेने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि उक्त अंचलों के अंचलाधिकारी को लंबित मामलों की अधिकता होने पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने राज्यस्तरीय रैंक पर निचले पायदान पर रहने वाले सभी अंचलाधिकारी को चेतावनी देते हुए अपने रैंक में सुधार करने का निर्देश दिया है।
निचले पायदान पर रहने वाले अंचल इस्माइलपुर, जगदीशपुर, गोपालपुर, सुल्तानगंज एवं नवगछिया हैं। उन्होंने कहा है कि 200 से ऊपर रैंक वाले अंचल, 50 से ऊपर रैंक प्राप्त करने तथा 200 से नीचे रहने वाले अंचल, 200 के ऊपर रैंक प्राप्त करने का प्रयास करें।
सभी अंचलाधिकारी को राजस्व से संबंधित सभी लंबित कार्य 11 जनवरी तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है। अंचलों की कार्यशैली में सुधार को लेकर जिलाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी बुधवार से अंचलों का दौरा करेंगे।
दिसंबर माह
अंचल कुल म्यूटेशन केस स्वीकृत केस अस्वीकृत केस निष्पादित केस 35 दिनों से पेंडिंग 35-75 दिनों से पेंडिंग 75 दिनों से अधिक पेंडिंग
जगदीशपुर
97,279
50,110
45,856
95,966
962
234
114
कहलगांव
62,855
41,013
19,948
60,961
1,703
114
77
पीरपैंती
52,010
34,260
15,580
49,840
1,619
513
37
नाथनगर
39,659
24,832
13,878
38,710
537
197
215
सुल्तानगंज
39,927
21,075
17,881
38,956
726
53
192
गोराडीह
34,813
18,418
15,430
33,848
673
201
91
सन्हौला
31,654
18,065
12,681
30,746
799
73
36
शाहकुंड
30,746
17,728
11,923
29,651
874
97
124
सबौर
30,875
19,028
11,186
30,214
429
33
198
नवगछिया
22,661
13,295
8,709
22,004
536
56
65
बिहपुर
15,392
10,570
4,496
15,066
190
56
80
खरीक
13,145
8,338
4,432
12,770
328
33
14
रंगराचौक
10,885
6,531
4,147
10,678
152
26
29
गोपालपुर
10,423
5,692
4,438
10,130
148
72
73
नारायणपुर
9,495
6,059
3,185
9,244
190
23
38
इस्माइलपुर
7,437
4,210
2,792
7,002
276
54
105
कुल
5,36,825
3,05,534
2,19,981
5,25,515
9,145
1,836
1,481
नवंबर माह
अंचल कुल म्यूटेशन केस स्वीकृत केस अस्वीकृत केस निष्पादित केस 35 दिनों से पेंडिंग 35-75 दिनों से पेंडिंग 75 दिनों से अधिक पेंडिंग
जगदीशपुर
95,934
49,053
45,272
94,325
895
221
493
कहलगांव
60,600
38,772
19,594
58,366
523
1,161
550
पीरपैंती
50,110
32,830
15,355
48,185
366
1,302
257
सुल्तानगंज
39,143
20,483
17,612
38,095
72
565
411
नाथनगर
38,977
24,173
13,794
37,967
76
641
293
गोराडीह
34,073
18,173
15,388
33,561
240
124
148
सबौर
30,429
18,401
10,952
29,353
99
423
554
सन्हौला
30,633
17,223
12,422
29,645
115
602
271
शाहकुंड
29,786
17,107
11,733
28,840
331
424
191
नवगछिया
22,105
12,977
8,591
21,568
94
240
203
बिहपुर
15,078
10,303
4,460
14,763
192
23
100
खरीक
12,605
7,935
4,385
12,320
69
179
37
रंगराचौक
10,703
6,297
4,110
10,407
59
133
104
गोपालपुर
10,240
5,460
4,373
9,833
93
222
92
नारायणपुर
9,252
5,879
3,143
9,022
30
135
65
इस्माइलपुर
7,137
4,079
2,768
6,847
38
134
118
कुल
5,23,465
2,95,994
2,15,798
5,11,792
3,485
6,902
3,287
|