search

Fog In UP: वाराणसी में कोहरे का कहर, छह उड़ाने निरस्त होने से यात्री परेशान

LHC0088 2026-1-7 08:26:27 views 697
  

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर छाया कोहरा। सांकेतिक तस्वीर  



जागरण संवाददाता बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को घने कोहरे के कारण विमान संचालन प्रभावित रहा। सुबह 9 बजे तक दृश्यता घटकर मात्र 100 मीटर रह गई। इससे आगमन और प्रस्थान दोनों तरह की उड़ानों में भारी विलंब हुआ।  

सुबह 11 बजे तक दृश्यता 300 मीटर तक थी। इस कारण करीब 12:00 बजे तक एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन लगभग ठप रहा। दोपहर 12:05 बजे अकासा एयर का बैंगलुरु से एयरपोर्ट पर उतरा।वही शाम को संचालित होने वाली छह उड़ानों को रद्द किया गया।

देरी से पहुंचने वाली प्रमुख उड़ानें

  • बेंगलुरु से अकासा एयर की उड़ान क्यू पी 1421, जो सुबह 10:00 बजे वाराणसी पहुंचने वाली थी, वह 2 घंटे 5 मिनट की देरी से 12:05 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची।
  • मुंबई से इंडिगो की उड़ान 6E5123, जिसका निर्धारित आगमन समय 11:00 बजे था, वह 2 घंटे 13 मिनट की देरी से 1:13 बजे पहुंची।
  • हैदराबाद से इंडिगो की उड़ान 6 ई 307 जो 11:35 बजे पहुंचनी थी, वह 2 घंटे की देरी से 1:22 बजे वाराणसी पहुंची।
  • बेंगलुरु से इंडिगो की उड़ान 6ई 438 निर्धारित समय 11:45 बजे, 1 घंटे मिनट की देरी से 12:35 बजे पहुंची।
  • दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ान ए आई 1741, जिसका समय 12:00 बजे था, वह 1 घंटा देरी से 1 बजे पहुंची।


यह भी पढ़ें- मेल ID बदलकर कारोबारी के बैंक खाते से उड़ाए 8.33 लाख रुपये, FIR लिखने में मनमानी कर रहे थानेदार

निरस्त उड़ाने

  • इंडिगो की 6 ई 714/499 बैंगलुरु वाराणसी बैंगलुरु
  • इंडिगो की 6 ई 6447/6570 मुंबई वाराणसी मुंबई
  • इंडिगो की 6 ई 401/6044 चेन्नई वाराणसी चेन्नई


एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि अवश्य करें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165271