search

बिहार में शहरों के संपर्क सड़क की सुधरेंगे हालात, डिप्टी CM सिन्हा ने दिए निर्देश; शिकायत के लिए बनेंगे कॉल सेंटर

LHC0088 2026-1-7 01:56:16 views 1255
  

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के बड़े शहरों के जर्जर संपर्क पथों की हालत सुधरेगी। ऐसे जर्जर सड़कों को चिह्नित कर उनको नगर निगम के स्तर से बनवाया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को समीक्षा बैठक में यह दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में संपर्क पथों की स्थिति अच्छी नहीं है, इसे दुरुस्त कराइए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियोजित 11 नए शहरों के आधारभूत संरचना के काम में भी तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के बाद शिकायत और सुझाव का एक कॉल सेंटर स्थापित किया जायेगा। इसके लिए वाट्सएप नंबर भी जारी किया जाएगा।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बेवजह के कानून या नियमों को संशोधित कर नए कानून को शामिल किया जाए, ताकि लोग बेवजह परेशान न हों और भ्रष्टाचार पर भी रोक लगे।

विजय कुमार सिन्हा ने निर्देश दिया कि सभी कार्यपालक पदाधिकारियों, स्वच्छता पदाधिकारियों और सिटी मैनेजर को 15 जनवरी तक सीयूजी नंबर जारी किया जाए ताकि कामकाज में सहूलियत हो और आम लोगों को अपने कार्यों के लिए उनसे संपर्क करने में आसानी हो। बैठक में प्रधान सचिव विनय कुमार, अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा, अपर सचिव मनोज कुमार सहित विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- क्‍या जगदानंद जैसी कड़क व्‍यवस्‍था कर पाएंगे मंडल? लालू-तेजस्‍वी के सामने कमेटी गठन में कैसी व‍िवशता, यहां पढ़ें  

यह भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड से राहत: कक्षा 1 से 8वीं तक स्कूल 7-10 जनवरी तक बंद, 9-12 की कक्षाएं 10 बजे से

यह भी पढ़ें- बक्सर का युवक असम में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, जोरहाट स्टेशन पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164475