search

Netflix पर आ रही है 2 घंटे 26 मिनट की फिल्म, फ्लॉप होने के बावजूद IMDb से मिली 7.7 की रेटिंग

Chikheang 2026-1-6 19:57:51 views 494
  

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ये मूवीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर नई फिल्में और वेब सीरीज का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। कुछ दिन बाद नेटफ्लिक्स पर 2 घंटे 26 मिनट की एक रोमांटिक ड्रामा को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा, जो बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।  

कमर्शियल तौर पर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और अपना बजट निकालने में भी नाकाम रही। हैरानी की बात ये है कि इस मूवी को इंटरनेट मूवी डेटाबेस यानी आईएमडीबी (IMDB) की तरफ से 7.7 की रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में बात की जा रही है।  
नेटफ्लिक्स पर आ रही है ये मूवी

जिस मूवी के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसे बीते साल बाल दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ये मूवी एक पुरानी फिल्म का सीक्वल थी, जिसे 6 साल पहले बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया और वह सुपरहिट रही थी। इसी उम्मीद के साथ मेकर्स ने पार्ट 2 बनाया। फिल्म की कहानी एक अधेड़ उम्र के शख्स और उसकी कम उम्र की गर्लफ्रेंड के इर्द-गिर्द घूमती है।  

  

यह भी पढ़ें- Eko की ओटीटी रिलीज में मेकर्स ने किया गोलमाल, हिंदी में इस दिन होगी ऑनलाइन स्ट्रीम

लड़की अपने घरवालों से अपने ब्वॉयफ्रेंड को मिलाती हैं, लेकिन लड़के की आयु ज्यादा होने की वजह से उसकी फैमिली सदमे आ जाती है और अपनी बेटी से शादी के लिए मना करती है। लेकिन इसमें बाप और बेटी आमने-सामने आ जाते हैं। फिर उस लड़की की इन दोनों का प्यार खत्म करने के लिए एक प्लान बनाती है। क्या उनकी ये योजना काम आती है, उसके लिए आपको 9 जनवरी तक का इंतजार करना पड़ेगा।

  

क्योंकि उस दिन अजय देवगन और रकुल प्रीत स्टारर दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। अजय और रकुल के अलावा दे दे प्यार दे 2 में आर माधवन, जावेद जाफरी, गौतमी कपूर और मिजान जाफरी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।  
दे दे प्यार दे 2 की कलेक्शन डिटेल्स

बॉक्स ऑफिस पर दे दे प्यार दे 2 फेल रही थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस रोमांटिक मूवी की कुल कमाई 70 करोड़ रही थी, जबकि वर्ल्डवाइड ये मूवी 100 करोड़ से ज्यादा कारोबार करने में कामयाब हो सकी थी।  

यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: पूरे हफ्ते मिलेगा मनोरंजन का हैवी डोज, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी ये नई मूवीज-सीरीज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167919