search

Bihar Election: सीतामढ़ी में चुनावी सरगर्मी तेज, राजग-महागठबंधन में टाइट फाइट; जन सुराज की हर सीट पर नजर

Chikheang 2025-10-8 00:42:58 views 1238
  अधिसूचना जारी होते ही बढ़ी चुनावी सरगर्मी, एक-दूसरे के गढ़ में सेंधमारी की बन रही रणनीति





जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के साथ ही जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। जिले की आठ विधानसभा सीट पर कब्जा जमाने को लेकर राजग व महागबंधन के आला अधिकारी एक दूसरे के गढ़ में सेंधमारी को रणनीति तय करने में जुटे हैं। वहीं, जन सुराज के आलाकमान हर सीट पर नजर बनाएं हुए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संभावित प्रत्याशी टिकट के लिए पटना मुख्यालय में डेरा जमाए हुए हैं। जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें रीगा, बथनाहा, परिहार, सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर भाजपा का तो, रुन्नीसैदपुर व सुरसंड विधानसभा सीट पर जदयू का कब्जा है। यानी छह सीटों पर राजग का कब्जा है। वहीं, बाजपट्टी व बेलसंड विधानसभा सीट पर राजद का कब्जा है।



साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव पर चर्चा करें तो जिले की आठ विधानसभा सीट में से चार सीट पर महागठबंधन का कब्जा रहा। यानी सुरसंड, रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर राजद व रीगा विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा था, जबकि बथनाहा विधानसभा सीट पर भाजपा व बेलसंड व बाजपट्टी विधानसभा सीट पर जदयू का कब्जा रहा।

सीतामढ़ी विधानसभा पूर्ण शहरी क्षेत्र है। यहां वैश्य गोलबंदी के आधार पर हार जीत का समीकरण तय होता रहा है।


पिछले दो चुनाव में किस सीट पर किसका रहा कब्जा?





    सीट 2015 विजेता (पार्टी) 2020 विजेता (पार्टी)
   
   
   रीगा
   अमित कुमार (कांग्रेस)
   मोतीलाल प्रसाद (भाजपा)
   
   
   बथनाहा
   दिनकर राम (भाजपा)
   अनिल राम (भाजपा)
   
   
   परिहार
   गायत्री देवी (भाजपा)
   गायत्री देवी (भाजपा)
   
   
   सुरसंड
   सैयद अबू दोजाना (राजद)
   दिलीप राय (जदयू)
   
   
   बाजपट्टी
   रंजू गीता (जदयू)
   मुकेश कुमार यादव (राजद)
   
   
   सीतामढ़ी
   सुनील कुमार (राजद)
   मिथिलेश कुमार (भाजपा)
   
   
   रुन्नीसैदपुर
   मंगीता देवी (राजद)
   पंकज मिश्रा (जदयू)
   
   
   बेलसंड
   सुनीता सिंह चौहान (जदयू)
   संजय गुप्ता (राजद)
   

यह भी पढ़ें- Bihar Electon: भोजपुर में टिकट पर टिका है दो धरंधरों का राजनीतिक भविष्य, इस चुनाव में क्या हैं चुनौतियां?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953